मुक्केबाजी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचे पिंकी और साक्षी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

कोलोन।राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता पिंकी रानी (51 किलो) और मौजूदा युवा विश्व चैम्पियन साक्षी (57 किलो) ने कोलोन मुक्केबाजी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के दो पदक और पक्के कर दिये। 

इंडिया ओपन की स्वर्ण पदक विजेता पिंकी रानी ने थाईलैंड की फुनसांग सी को 5 . 0 से हराया।वहीं 18 बरस की साक्षी ने डेनमार्क की सेसिले केले को मात दी।इससे पहले मीना कुमारी 54 किलो और पी बासुमतारी 64 किलो वर्ग में क्रमश: फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंच गई।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!