Piyush Goyal के Switzerland दौरे से बढ़ी उम्मीदें, दवा क्षेत्र में बड़े Investment पर बनी सहमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2026

भारत और स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार को देश के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र में स्विट्जरलैंड की दवा कंपनियों के लिए नए निवेश अवसरों पर चर्चा की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस समय स्विट्जरलैंड के बर्न में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा के लिए मौजूद हैं।

गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, स्विट्जरलैंड के आर्थिक मामलों की सचिव हेलेन बुडलिगर आर्टिएडा और स्विट्जरलैंड की प्रमुख दवा एवं जैव-प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता करके मैंने अपने स्विट्जरलैंड दौरे की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि चर्चा में नवाचार को मजबूत करने के साथ-साथ भारत के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश के नए अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

गोयल ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हमारी बातचीत ने भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी को फिर से रेखांकित किया है। इसके साथ ही आर्थिक जुड़ाव, निवेश प्रवाह और भारत–ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता जताई है।

प्रमुख खबरें

Pre-NELP वाले 7 तेल-गैस क्षेत्रों के PSC विस्तार नियम बदले, सरकार का हिस्सा बढ़ा

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: Amit Shah का कांग्रेस पर वार, सड़क हादसों में 16 मौतें और Pant का शतक

Telangana में SIR और वोट चोरी के आरोपों पर BJP की रैली, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व

Kashmere Gate ISBT पर बदला 55 लाख के गहनों का बैग, Delhi Police ने रुद्रप्रयाग से ढूंढा