By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल दो से चार अगस्त तक मुंबई में खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, इंजीनियरिंग और रसायन सहित विभिन्न क्षेत्रों के निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे और अमेरिका द्वारा घोषित 25 प्रतिशत शुल्क के प्रभावों पर चर्चा करेंगे। उद्योग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत जारी रखे हुए है, लेकिन कृषि, दैनिक उपयोग और आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) उत्पादों पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छठे दौर की वार्ता के लिए अमेरिकी टीम 25 अगस्त को भारत आ रही है।