धरती में रहकर देखना है स्वर्ग तो एक बार जरूर जाएं कश्मीर

By मिताली जैन | Dec 04, 2019

कश्मीर को धरती का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता। यहां की खूबसूरत वादियां, ऊंची−ऊंची पहाडि़यां, झीले और खूबसूरत जंगल किसी का भी मन मोह लेते हैं। हर व्यक्ति कम से कम एक बार तो कश्मीर जाना ही चाहता है। वैसे अगर आप भी कश्मीर जाने का मन बना रहे हैं तो इन जगहों का आनंद जरूर उठाएं। तो चलिए जानते हैं कश्मीर की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में−

गूरेज घाटी

बहुत से लोग इस शायद इस घाटी के बारे में ना जानते हों, लेकिन यह जम्मू कश्मीर में एक बेहतरीन जगह है। लगभग 8000 फीट की उंचाई पर स्थित इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर आने वाले सैलानी रॉक क्लाइंबिंग, फिशिंग और ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठाते हैं। आप यहां पर गंगाबल झील व कई ऊंचे−ऊंचे पहाड़ स्थित हैं। 

इसे भी पढ़ें: कम खर्च में उठाना है गोवा का मजा, इन टिप्स का लें सहारा

श्रीनगर

जम्मू−कश्मीर की राजधानी श्रीनगर कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप कश्मीर जा रहे हैं तो आप डल झील पर शिकारा की सवारी जरूर करे। यह भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है और जम्मू−कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील। इसके अलावा आप शंकराचार्य मंदिर से शहर का नजारा देख सकते हैं।


गुलमर्ग

समुद्र तल से 2730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, गुलमर्ग एक लोकप्रिय स्कीइंग डेस्टिनेशन है। चारों ओर बर्फ से ढंके हुए ऊंचे हिमालय, फूलों की घास, गहरी खड्डों, सदाबहार वन घाटियों से घिरा, गुलमर्ग में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची गोंडोला सवारी भी है। वैसे गुलमर्ग अब एक एंडवेचर हब के रूप में भी विकसित हो रहा है, क्योंकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग और माउंटेनियरिंग यहां स्थित है।

 

पहलगाम

पहलगाम में आपको एक अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखने को मिलता है। अगर आप कश्मीर जा रहे हैं तो यहां के मनलुभावन प्राकृतिक नजारे का आनंद जरूर लें। यहां पर आपको छोटे−छोटे घर, हरे−भरे खेत और केसर के खेत व घाटियों का नजारा दिखेगा। आप यहां पर फिशिंग का मजा भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर औली की सौंदर्य भरी वादियों में बिताए कुछ पल

सोनमर्ग

सोनमर्ग यकीनन कश्मीर के सबसे मनोरम दृश्यों में से एक है। बर्फ से ढके पहाड़, हरी घास के मैदान और टट्टू (जिस पर सवारी करते हैं) इस जगह को सच में जन्नत बनाते हैं। यहां पर आप रिवर राफ्टिंग, जोरिंग और ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण सर्दियों में यहां पर पहुंचना कठिन होता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा