वानिंदु हसारंगा को पांचवें नंबर पर उतारने की योजना सफल रही: शनाका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

अबुधाबी|  श्रीलंकाई टीम के कप्तान दासुन शनाका ने बुधवार को यहां टी20 विश्व कप के पहले दौर के ग्रुप ए मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 12 के लिये क्वालीफाई करने के बाद कहा कि वानिंदु हसारंगा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजने की योजना सफल रही।

इसे भी पढ़ें: काफी सुधार की जरूरत लेकिन इस जीत से हौसला मिलेगा: महमूदुल्लाह

हसारंगा को तब पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया जब टीम ने आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। शनाका ने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित रूप से आठ रन पर तीन विकेट गंवाना चिंता की बात थी लेकिन इन दोनों ने शानदार साझेदारी निभायी। हसारंगा को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये भेजने की योजना विश्व कप में बनी और यह हमारे लिये कारगर रही। ’’

फिर अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने आयरलैंड को 18.3 ओवर में 101 रन पर समेट दिया। शनाका ने कहा, ‘‘टीम में तेज गेंदबाजों का शामिल होना शानदार है, लेकिन ज्यादा श्रेय इन दोनों को जाता है और साथ ही कोचों को जिन्होंने नेट पर इतना प्रयास किया है। ’’

उन्होंने हालांकि शीर्ष क्रम के चरमराने पर चिंता भी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘शीर्ष क्रम बल्लेबाजी को देखना होगा, लेकिन अन्य विभाग ठीक हैं। हालांकि क्षेत्ररक्षण भी खराब रहा। ’’ वानिंदु हसारंगा को ‘मैन आफ द मैच’ चुना गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी के लिये उतरा तो मैं दबाव में था। लेकिन मैंने शुरूआती कुछ गेंद रोटेट की और फिर पारी को तेज किया। मैं बल्लेबाजी आल राउंडर हूं। लेकिन यहां की गर्मी थकाने वाली है। ’’

इसे भी पढ़ें: फ्लेमिंग ने न्यूजीलैंड की संभावना पर कहा, कौशल की कमी नहीं पर सही संतुलन महत्वपूर्ण

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबिर्नी ने कहा, ‘‘नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके हफ्ते की शुरूआत करना अच्छा था। लेकिन अब शुक्रवार को हमारे लिये (नामीबिया के खिलाफ) बड़ा मुकाबला होगा।

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है