ब्रह्मपुत्र नदी के जरिये माल की आवाजाही तेज करने की योजना पर काम जारी: सोनोवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

डिब्रूगढ़ (असम)|  केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी के जरिये माल की आवाजाही तेज करने की योजना पर काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने बीएसएफ को पंजाब, बंगाल, असम के बड़े क्षेत्र में तलाशी लेने, गिरफ्तार करने की शक्ति दी

सोनावाल ने यहां कहा, “प्रधानमंत्री गति शक्ति नामक राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत ब्रह्मपुत्र नदी के जरिये माल की आवाजाही को तेज करने के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण की परिकल्पना की जा रही है। यह रोजगार के रास्ते खोलेगा और स्थानीय उत्पादों तक वैश्विक बाजार पहुंच प्रदान करेगा।”

उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी लोगों के जीवन में एक बड़ा बदलाव ला रही है, जिससे राज्य के युवाओं और व्यवसायों को लोकल गोज ग्लोबल के विचार को साकार करने का अवसर मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: असम ने जापानी इंसेफेलाइटिस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया

प्रमुख खबरें

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है