विमान दुर्घटना: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने रविवार को पुष्टि की कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है, जिससे इस हादसे के पीछे संभावित कारण की पहचान करने में मदद मिलेगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मिश्रा ने यहां एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र एवं राज्य सरकारों, वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथराहत, बचाव और जांच प्रयासों पर चर्चा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एएआईबी ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है, और अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत समानांतर जांच कर रहा है, क्योंकि विमान अमेरिका में निर्मित था।

इसमें कहा गया, अधिकारियों ने डॉ. मिश्रा को बताया कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?