Plane crash: मिराज का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर मिला, सुखोई का आधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दिन पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों (एक सुखोई-30 एमकेआई और एक मिराज-2000) में से एक विमान का पूरा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) मिलाहै, जबकि दूसरे विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर का आधा हिस्सा ही मिला है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। मुरैना जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मिराज का ब्लैक बॉक्स मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके में मिल गया है। सुखोई विमान के ब्लैक बॉक्स का आधा हिस्सा भी पहाड़गढ़ इलाके में मिला है। हो सकता है कि इसके ब्लैक बॉक्स का शेष हिस्सा पहाड़गढ से सटे राजस्थान के भरतपुर में गिरा होगा।’’

इसे भी पढ़ें: Mughal Garden का नाम बदलने से क्या दिन-प्रतिदिन की ज्वलंत समस्याएं दूर हो जाएंगी : मायावती

रक्षा विशेषज्ञों ने कहा था कि यह संभव है कि रूस में डिजाइन किये गये सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान और फ्रांसीसी मिराज-2000 के बीच आसमान में टक्कर हुई हो, लेकिन भारतीय वायुसेना की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई। अधिकारियों के अनुसार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक