Travel Tips: मार्च में फैमिली के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर, खुशी से झूम उठेंगे आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2025

मार्च साल का एक ऐसा महीना होता है, जब लोगों को काफी छुट्टियां मिलती हैं। वहीं इस महीने में सर्दियों भी लगभग खत्म होने पर होती हैं। कुछ पहाड़ी इलाकों पर रात के समय ठंड और दिन में गर्मी पड़ती है। इसलिए मार्च महीने में घूमने का अपना ही मजा होता है। वहीं बच्चे भी इस महीने एग्जाम खत्म होने के बाद पेरेंट्स से घूमने की जिद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मार्च महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश की कुछ शानदार और लोकप्रिय जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप फैमिली के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

मथुरा

मार्च में आप मथुरा में होली का बेहतरीन लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आप कृष्ण जन्मभूनि, वृंदावन में होली का जश्न आदि देख सकते हैं। मथुरा-वृंदावन की होली देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। मथुरा-वृंदावन में आप बांके बिहारी मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट और प्रेम मंदिर आदि जा सकते हैं।

जयपुर

मार्च महीने में आप अपने परिवार के साथ राजस्थान में शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर में हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।

जयपुर आपके बच्चों या परिवार को भी खूब पसंद आएगा। क्योंकि यहां पर मौजूद ऐतिहासिक इमारत, फोर्ट, महल और पैलेस बच्चों की ज्ञानवर्धक क्षमता को बढ़ा सकता है। इसके अलावा आप सिटी पैलेस, हवा महल, आमेर फोर्ट और जयगढ़ किला जैसी ऐतिहासिक जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर लोकल मार्केट से शॉपिंग भी कर सकते हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित नैनीताल एक मनमोहक हिल स्टेशन माना जाता है। मार्च के महीने में यहां पर देश के हर कोने से लोग पहुंचते हैं। नैनीताल को उत्तराखंड का बेस्ट फैमिली डेस्टिनेशन कहा जाता है। यहां पर आप नैनी झील, स्नो व्यू प्वाइंट, नैना देवी मंदिर, नैनीताल चिड़ियाघर और टिफिन टॉप जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं आप फैमिली के साथ नैनी झील में बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

ऊटी

अगर आप मार्च के महीने में परिवार के साथ दक्षिण भारत की किसी शानदार जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको ऊटी जाने का प्लान बनाना चाहिए। ऊटी तमिलनाडु की एक बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह एक बेस्ट फैमिली डेस्टिनेशन है।

ऊटी में स्थित ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील-झरनों और घने जंगलों को देखकर आप और आपके परिवार वाले खुशी से झूम उठेंगे। आप यहां पर कामराज सागर झील, डोड्डाबेट्टा पीक, ऊटी झील, बॉटनिकल गार्डन और डियर पार्क जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर आप अपने बच्चों के लिए टॉय ट्रेन का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

धर्मशाला

बता दें कि समुद्रतल से करीब 1 हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर मौजूद धर्मशाला एक बेहद खूबसूरत हिस स्टेशन है। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है। धर्मशाला हिल स्टेशन दो हिस्सों में मौजूद है। जिसमें पहला धर्मशाला है और दूसरा मैक्लॉडगंज है। इसको हिमाचल का टॉप फैमिली डेस्टिनेशन भी माना जाता है।

मार्च के महीने में धर्मशाला से लेकर मैक्लॉडगंज का मौसम बहुत अच्छा रहता है। यहां पर लोग अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने आते हैं। आप यहां पर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, डल झील, भाग्सू नाग वॉटरफॉल और त्रिउंड हिल जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में तनाव घटने से Share Market में लौटी बहार, Sensex 1186 अंक उछला

KB Hedgewar Birth Anniversary: कांग्रेस के Freedom Fighter, फिर क्यों बनाई RSS? जानिए पूरी कहानी

Karachi में Power Cut से Pipeline फटी, बूँद-बूँद पानी को तरसे लाखों लोग

Delhi Schools के बाद अब Mayor Office निशाने पर, खालिस्तान के नाम से फिर आया धमकी भरा E-mail