Himachal Tourism: हिमाचल की खूबसूरत वादियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इस अद्भुत जगह की जरूर करें सैर

By अनन्या मिश्रा | Apr 10, 2023

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती से तो सभी वाकिफ हैं। हिमाचल प्रदेश की गोद में कई अद्भुत, खूबसूरत और अनसुनी जगहें मौजूद हैं। यहां की खूबसूरती में पर्यटक आसानी से खो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की यह जगहें भारतीय सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं। इसीलिए हर साल हिमाचल की हसीन पहाड़ों में देश और विदेश के पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर घूमने के बाद आपका मन तृप्त हो उठेगा। हिमाचल की हसीन वादियों में एक ऐसी जगह मौजूद है जो कांगड़ा से भी अधिक मनमोहक है। 

जोगिंदर नगर में घूमने के लिहाज से बेहतरीन और मनमोहक जगह है। इस शहर में जोगिंदर वैली की खूबसूरती देख आप हैरान रह जाएंगे। छोटे-बड़े पहाड़ों के बीच से नदी बहती रहती है। इसके अलावा आपको यहां पर साइड-साइड पर घने जंगल और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही देवदार के पेड़ इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाने का काम करती है।

इसे भी पढ़ें: Best Places to Visit in Karnataka: कर्नाटक की ये जगहें आपके वेकेशन को बना देंगी यादगार, यहां लें छुट्टियों का पूरा मजा

एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी यह जगह बेस्ट है। यहां पर आप ट्रैकिंग के साथ ही खूबसूरत नजारों को देख कर आनंदित हो उठेंगे। नदी के किनारे का सूर्योदय और सूर्यास्त का नाजार देखने लायक होता है। बता दें कि यह जगह गर्मियों में आने के लिए बेस्ट है। भीषण गर्मी में भी यहां का टेंपरेचर काफी कम रहता है।

मछियाल झील 

जोगिंदर नगर में आप मछियाल झील का भी लुत्फ उठा सकते हैं। मछियाल झील यहां की महत्वपूर्ण झील है। यह झील लोगों की आस्था का प्रतीक है। कहा जाता है कि यह झील मछलियों के देवता मछिन्द्रनाथ को समर्पित है। इस झील के पास भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार का मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर की अपनी मान्यता है। इस मंदिर और झील को देखने के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस झील और मंदिर के पास बैसाखी के दिन तीन दिनों का मेला भी लगता है।

डीयर पार्क इंस्टीट्यूट

अगर आप भी हसीन मौसम के बीच खूबसूरत पार्क घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो जोगिंदर नगर में मौजूद डीयर पार्क इंस्टीट्यूट बेस्ट ऑप्शन है। पहाड़ी की चोटी पर होने के कारण यह पार्क यहां रहने वाले लोगों के बीच काफी फेमस है। अगर आप भी भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं तो यहां पर आ सकते हैं। भीषण गर्मी में भी यहां का तापमान माइनस में रहता है। डीयर पार्क इंस्टीट्यूट में स्प्रिंग सीजन में हजारों किस्म के फूलों को देख सकते हैं। 

अन्य जगहें 

जोगिंदर नगर में आप जोगिंदर नगर वैली, मछियाल झील और डीयर पार्क इंस्टीट्यूट के अलावा अन्य कई जगहें भी घूम सकते हैं। यहां से कुछ दूरी पर 17वीं सदी निर्मित कमलाह फोर्ट, बैजनाथ मंदिर, और पहाड़ों में मौजूद विंच कैंप का भी मजा ले सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rohit Sharma ने की Captain Shubman Gill की तारीफ, 223 रन की पारी को बताया यादगार

कर्नाटक में Voter List से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 का दुरुपयोग, DK Shivakumar का गंभीर आरोप

LPU में अशांति सोची-समझी साजिश, BJP सांसद Ashok Kumar Mittal ने खारिज किए ऑनलाइन दावे

Asian Games Men Hockey: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत