Vastu Shastra Upay: घर में लगाएं तुलसी और शमी, जीवन के सारे कष्ट होंगे दूर, आएगी धन-वैभव

By अनन्या मिश्रा | Oct 13, 2025

घर को हरा-भरा रखना लगभग हम सभी को पसंद होता है। इसलिए अक्सर लोग अपनी घर के बाहर या छत पर अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। जिनमें से कुछ पौधे फूल देते हैं तो कुछ पौधे फल वाले होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक लोग अपने घर में शमी और तुलसी का पौधा लगाते हैं। माना जाता है कि इन पौधों को घर पर लगाने से मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। साथ ही भगवान विष्णु का घर-परिवार पर आशीर्वाद बना रहता है। शमी और तुलसी के पौधे को सही दिशा में लगाना चाहिए। जिससे कि आपकी सारी परेशानियां हल हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में तुलसी और शमी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए और इन पौधों को लगाने से क्या लाभ मिलता है।

शमी और तुलसी का पौधा लगाने के लाभ

तुलसी के पौधे को देवी लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु का प्रिय माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। वहीं रोजाना तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने और पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 14 October 2025 | आज का प्रेम राशिफल 14 अक्टूबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

शमी का पेड़ शनि देव से जुड़ा हुआ है और इसको बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शमी का पूजन करने से कुंडली में शनि दोष और अन्य ग्रह दोष दूर होते हैं।

तुलसी और शमी साथ लगाने का लाभ

घर में तुलसी और शमी दोनों पौधे साथ लगाने से जीवन में आने वाली समस्याएं कम हो जाती हैं।

माना जाता है कि अगर आप दोनों पौधों को साथ में लगाते हैं, तो घर-परिवार में किसी तरह की समस्याएं नहीं आती हैं।

तुलसी और शमी का पौधा साथ में लगाने से पितरों की कृपा बनी रहती है। इससे घर-परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल मजबूत होती है।

किस दिशा में लगाना चाहिए तुलसी और शमी का पौधा

घर के आंगन या पूर्व दिशा/उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) या फिर पश्चिम दिशा में शमी का पौधा लगाना लाभकारी होता है।

ध्यान रखें कि दोनों पौधों को छाया वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए और इनको सूर्य की रोशनी जरूर मिलनी चाहिए।

अगर आपके घर में दोनों पौधों लगे हुए हैं, तो इनकी दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे घर-परिवार में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। साथ ही आपके जीवन में आने वाली रुकावटें और समस्याएं कम हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion