IIMC में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 31 जनवरी तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान की अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती ममता वर्मा, श्रीमती नवनीत कौर, प्रो. संगीता प्रणवेंद्र, श्रीमती प्रतिभा शर्मा एवं श्रीमती विष्णुप्रिया पांडेय ने पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आईआईएमसी के महानिदेशक प्रो संजय द्विवेदी एवं अपर महानिदेशक श्री के. सतीश नम्बूदिरीपाद सहित सभी कर्मचारियों, प्राध्यापकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता का अर्थ केवल अपने घर, समाज और देश से गंदगी साफ करना ही नहीं होता, बल्कि अपने शरीर, ह्रदय और मन को भी साफ रखना अति आवश्यक है। हमारे देश और हमारे जीवन के लिए स्वच्छता बहुत ही जरूरी है। आईआईएमसी में 16 से 31 जनवरी तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया है। पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर संस्थान के सभी कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। इस दौरान स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया