Vastu Upay: करेले का पौधा घर में लगाने से फैलती है नकारात्मक ऊर्जा, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

By अनन्या मिश्रा | Apr 24, 2024

अक्सर लोग घरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पेड़-पौधों को लगाते हैं। कुछ लोग घर में टमाटर-कद्दू आदि सब्जियां लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में कई पेड़-पौधों के बारे में विशेष रूप से बताया गया है। बताया जाता है कि कुछ पेड़-पौधों की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही ग्रह दोष से भी मुक्ति मिल सकती है। हांलाकि घर में लोग कई तरह के पेड़-पौधों को लगाते हैं, यह पौधे शुभ औऱ अशुभ माने जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Astrology Upay: शमी के पौधे में जरूर चढ़ाना चाहिए यह चीज, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

घर में न लगाएं करेले का पौधा 

वास्तु शास्त्र में घर में कई पेड़-पौधों को लगाने की सलाह दी जाती है। लेकिन एक ऐसा भी पौधा है, जो गलती से भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी करेले का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है और जातक को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि करेला एक कड़वी सब्जी मानी जाती है और इससे निकलने वाली ऊर्जा नकारात्मक होती है।

हांलाकि आप करेले के पौधे को घर के बाहर लगा सकते हैं। लेकिन इस पौधे को लगाने के दौरान ध्यान रखें कि घर की दक्षिण दिशा में करेले कौ पौधा न लगाएं। क्योंकि घर की दक्षिण दिशा में करेले का पौधा लगाने से घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कमजोर हो सकती है आर्थिक स्थिति

वास्तु के मुताबिक घर में करेले का पौधा लगाने से इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी देखने को मिलता है। वहीं व्यक्ति को कर्ज संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में भूलकर भी करेले का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे जातक के मान-सम्मान पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में करेले का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। मां लक्ष्मी के रुष्ट होने से व्यक्ति के जीवन में कभी धन का आगमन नहीं होता है और खर्चों में बढ़ोत्तरी होने लगती है। इसलिए घर में करेले का पौधा नहीं लगाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?

Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख रुपये ठगे गए! Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया

Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़

370 की Biryani विवाद पर बोले CM Devendra Fadnavis, कॉमेडी में मर्यादा न लांघें