Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन ये पौधे लगाना होता है शुभ, घर से दूर होती दरिद्रता और रोग

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 25, 2024

इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा का विधान है। धन्वंतरि को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। धार्मिक पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु ने कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन्वंतरी का धनतेरस के रुप में पूजे जाते है। मान्यता के अनुसार धन्वंतरि समुद्र मंथन में अमृत कलश लेकर निकले थे। धनतेरस के दिन माना जाता है कि एक विशेष पौधा अवश्य घर में लगाएं। क्योंकि इस पौधे का संबंध कुबेर देव से है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन-सा पौधा घर में लगाना चाहिए और क्या हैं उसे लगाने के लाभ।

धनतेरस के दिन घर पर लगाएं ये पौधे


धनतेरस पर्व के दिन कुबेर देव का प्रिय कुबेराक्षी पौधा लगाना चाहिए। इसे कुबेर का पौधा माना जाता है। कुबेर का पौधा दिखने में कुछ-कुछ जेड प्लांट जैसा होता है। हालांकि, जेड प्लांट और कुबेर के पौधे में काफी फर्क होता है।


यह पौधा लगाने से घर में आती है बरकत


- मान्यता के अनुसार, कुबेर का पौधा धनतेरस के दिन घर में लगाने से धन बाधित करने वाले दोष दूर हो जाते हैं। यदि आपके घर में पैसों की तंगी या दरिद्रता पसरी हुई है तो वह भी दूरी होती है इसके साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती है।


- इस शुभ दिन पर घर में कुबेर का पौधा लगाने से कर्ज, अधिक खर्च, अटका हुआ धन आदि समस्याएं दूर होती है और धन में वृद्धि होती है। धन के रास्ते खुल जाते है।


- धनतेरस के दिन घर में कुबेर का पौधा लगाने से स्वास्थ्य में वृद्धि करता है। यदि घर में कोई बीमार हो या बार-बार बीमारी का आगमन होता है तो इस पौधे को धनतेरस के दिन घर में जरुर लगाएं।


- निरोगी काया का वरदान पाने के लिए कुबेर का पौधा धनतेरस पर जरुर लगाएं। ग्रह दोष की वजह से बार-बार आती बीमारियां भी दूर होने लगती है।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम