महिलाओं को 15 मिनट में वर्जिन बना सकता है ये कैप्सूल, ऑनलाइन हो रही है सेल

By प्रिया मिश्रा | Feb 10, 2022

आज के समय में लोग बहुत मॉडर्न हो गए हैं। विज्ञान और तकनीकी विकास के कारण लोग अब कई पुराने रीति-रिवाज और प्रथाओं को छोड़कर आगे बढ़ने लगे हैं। हालांकि, कई मामलों में लोगों की सोच नहीं बदली है। 21वीं सदी में भी लड़कियों और महिलाओं को लेकर बनाई गई धारणाएं लोगों के ज़हन में हैं।  आज भी जब किसी लड़की की शादी की बात आती है तो उसकी वर्जिनिटी बड़ी चिंता का विषय होता है। कुछ बड़ी-बड़ी कंपनियां इस कुरूपता और छोटी मानसिकता का फायदा उठा रही हैं। आजकल ऑनलाइन प्लास्टिक हाइमन ऑन सेल काफी चर्चा में है। 

स्मार्टफोन के युग में, हमारा समाज कपड़े, बातचीत और जीवन शैली के मामले में बहुत अधिक आधुनिक हो गया है। 5G सेवा जल्द ही आ रही है माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में समाज टेक्नोलॉजी की मदद से और आगे बढ़ेगा। लेकिन क्या हम वास्तव में पुराने और निरर्थक विचारों को पूरी तरह से दूर करने में सक्षम हैं? प्लास्टिक हाइमन की सेल इस बात को साबित करता है कि आज भी कहीं ना कहीं हम छोटी मानसिकता है शिकार हैं। 

ऑनलाइन प्लास्टिक के हाइमन की सेल

 आज के समय में भी कई जगहों पर महिलाओं को शादी के बाद भी अपनी पवित्रता साबित करनी पड़ती है। हाल ही में सामने आया है कि ऑनलाइन प्लास्टिक के हाइमन बिक रहे हैं। हाइमन एक पतली झल्ली होती है, जो महिला की योनि के अंदर होती है। कहा जाता है कि सेक्स के दौरान ये झल्ली फट जाती है और इसमें से खून निकलने लगता है। इसका मतलब है कि लड़की ने पहले कभी सेक्स नहीं किया है। हालांकि, डॉक्टर्स के मुताबिक, साइकलिंग, स्विमिंग या डांस या कई अन्य कारणों से हाइमन फट सकता है। लेकिन लोगों के मन में सेक्स ही मुख्य वजह बनकर बैठ गया है। ऐसे में अगर किसी लड़की को शादी के बाद सेक्स करने पर ब्लीडिंग नहीं होती, तो आमतौर पर मान लिया जाता है कि लड़की ने शादी से पहले किसी और के साथ संबंध बनाए हैं। ऐसे में महिला के चरित्र को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं।

प्लास्टिक हाइमन खरीदने में दिलचस्पी

यही कारण है कि जो लड़कियां शादी से पहले रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, वे ऑनलाइन प्लास्टिक हाइमन खरीदने में दिलचस्पी रखती हैं। इस नकली हाइमन के लिए एक कैप्सूल ऑनलाइन उपलब्ध है। इस कैप्सूल में नकली खून भरा होता है। इस कैप्सूल को प्राइवेट पार्ट में डालना होता है। जब सेक्स के दौरान अंदर प्रेशर पड़ता है तो ये कैप्सूल फट जाता है और इसमें से खून निकलना शुरू हो जाता है। इससे पार्टनर को लगता है कि सेक्स के दौरान ही लड़की को ब्लीडिंग हुई है, यानी उसकी पत्नी वर्जिन है। 

3200 रुपए है कीमत 

 फर्जी हाइमन के सेल की खबर सामने आती ही इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई। लोग इसे शेयर करने लगे और कई लोगों ने इसकी कड़ी निंदा की। आज के समय में जब लोग खुद को मॉडर्न और एडवांस कहते हैं, इस तरह की चीजों की बिक्री से लोग हैरान हैं। इस कैप्सूल की कीमत करीब 3200 रुपए है। कई लड़कियां इसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। सिर्फ 15 मिनट में कुँवारी बना देने वाली टैगलाइन के अलावा भी कैप्सूल को बेचने के लिए कई तरह की आपत्तिजनक लाइन्स का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि यह प्रोडक्ट भारत में भी बेचा गया था। हालांकि 2019 में इसका विरोध करने के बाद अमेज़न ने इस प्रोडक्ट को हटा दिया था।

प्रमुख खबरें

यूपी के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक बाजार देने गांव तक पहुंचेगा ODOC अभियान, Yogi Adityanath का ऐलान

Dhanteras पर समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे Lord Dhanvantari

Chawri Bazar इमारत ढहने का मामला: दिल्ली पुलिस ने 3 ठेकेदारों को फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, एमसीडी के दो इंजीनियर भी सस्पेंड

Nithya Raman ने रचा इतिहास, Los Angeles की पहली दक्षिण एशियाई मेयर निर्वाचित हुईं