कोपा अमेरिका टूर्नामेंट की आलोचना करने वाले खिलाड़ी पर लगा 20000 डॉलर का जुर्माना, साथ में दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

ला पाज (बोलिविया)। ब्राजील में खेले जा रहे कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट की आलोचना करने वाले बोलिविया के एक स्ट्राइकर मार्शेलो मार्टिंस को कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिका फुटबॉल परिसंघ) ने एक मैच के लिये निलंबित करके 20000 डॉलर का जुर्माना ठोक दिया। कोनमेबोल के अनुशासन आयोग ने शुक्रवार को मार्टिंस को चेताया कि गलती दोहराने पर प्रतिबंध एक साल का किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: ब्राजील में कोपा अमेरिका से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 82 हुए

बोलिविया फुटबॉल संघ ने ट्विटर पर इस प्रतिबंध की निंदा की। मार्टिंस समेत बोलिविया के तीन खिलाड़ी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोनमेबोल की निंदा करते हुए कहा था ,‘‘ इस सभी के लिये शुक्रिया कोनमेबोल। सारी गलती आपकी है।कोई मर गया तो आप क्या करोगे। आपके लिये सिर्फ पैसा मायने रखता है।खिलाड़ियों की जिंदगी की कोई कीमत है या नहीं।’’ उन्होंने बुधवार को माफी मांग ली थी और इसके लिये अपनी कम्युनिकेशन टीम को दोषी ठहराया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा