KKR कोच ब्रैंडन मैकुलम ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की कड़ी आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

अहमदाबाद। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने इरादे नहीं दिखा रहे हैं और उनमें आक्रामकता की कमी है जबकि टीम चयन में वे उनसे निष्ठा चाहते हैं। मैकुलम ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन भारत के उदीयमान बल्लेबाज शुभमन गिल उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो फार्म में नहीं है। इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक सात मैचों में केवल 132 रन बनाये हैं।

इसे भी पढ़ें: स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, रवैये में बदलाव से CSK का भाग्य बदला

केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 154 रन का लक्ष्य दिया जो उसने आसानी से हासिल कर दिया। पृथ्वी सॉव ने शिवम मावी के पहले ओवर में छह चौके लगाये। उनके 41 गेंदों पर 82 रन से टीम को आसान जीत दिलायी। मैकुलम ने कहा, ‘‘हमने आज पृथ्वी सॉव की जैसी बल्लेबाजी देखी वह इसका शानदार उदाहरण है कि हम कैसा खेलना चाहते हैं। आप हमेशा प्रत्येक गेंद पर चौका या छक्का नहीं जड़ सकते हो लेकिन आपके पास ऐसा करने के लिये इरादा होना चाहिए विशेषकर तब जबकि आपको स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी गयी हो। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप रन बनाने के लिये शॉट नहीं खेलते हो तो मुश्किल होती है और दुर्भाग्य से आज रात हमने पर्याप्त शॉट नहीं खेले।

प्रमुख खबरें

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू