टोक्यो 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

पेरिस। तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों के कोटा स्थान खेलों के एक साल के लिये स्थगित होने के बावजूद सुरक्षित रहेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 में से 57 प्रतिशत खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। कोविड 19 महामारी के कारण मंगलवार को खेलों को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया।

आईओसी और 32 अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों की गुरूवार को हुई टेलीकांफ्रेंस में भाग लेने वाले एक अधिकारी ने कहा ,‘‘आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने खेलों को स्थगित करने के फैसले का कारण बताया। इसके बाद कहा कि तोक्यो 2020 के लिये क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ी 2021 में भी खेलेंगे।’’ सूत्र ने कहा ,‘‘ बातचीत में क्वालीफिकशेन का मसला प्रमुख था। कुछ महासंघों में कई खिलाड़ी अभी तक क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और उसके लिये कम से कम तीन महीने का समय चाहिये।’’ मुक्केबाजी समेत कई खेलों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गए हैं।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू