Toshakhana Gift Scam: Pakistan के पूर्व PM इमरान और पत्नी बुशरा को 17-17 साल की सख्त सजा

By Neha Mehta | Feb 08, 2026

पाकिस्तान की राजनीति से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने दोनों को 17-17 साल की लंबी सजा सुनाई है।

आखिर क्या है 'तोशाखाना' मामला?

यह पूरा मामला 2021 का है, जब सऊदी अरब की सरकार ने इमरान खान को कुछ महंगे तोहफे दिए थे। इसमें कीमती घड़ियाँ, हीरे और सोने के गहने शामिल थे। नियम कहता है कि सरकारी ओहदे पर रहते हुए विदेशी नेताओं से जो भी गिफ्ट मिलते हैं, उन्हें 'तोशाखाना' (सरकारी खजाने) में जमा करना पड़ता है। आप चाहें तो तय कीमत चुकाकर उन्हें बाद में खरीद भी सकते हैं।

अब इस मामले में  पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर आरोप यह है कि इन तोहफों की असली कीमत करीब 7 करोड़ रुपये थी, लेकिन कागजों पर इन्हें सिर्फ 58-59 लाख का दिखाया गया। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने मिलकर बहुत कम कीमत पर ये कीमती चीजें हथियाने की कोशिश की।

इमरान खान का पक्ष

अदालत में 21 गवाहों ने अपनी बात रखी। फैसले के वक्त इमरान और बुशरा दोनों वहां मौजूद थे। इमरान खान का साफ कहना है कि ये सब उनके खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है और उन्हें फंसाया जा रहा है।

इमरान खान अगस्त 2023 से ही सलाखों के पीछे हैं। हालांकि उन्हें कुछ मामलों में पहले जमानत मिल चुकी थी, लेकिन अब इस नए फैसले ने उन्हें फिर से मुश्किल में डाल दिया है। उनके पास अब सिर्फ एक रास्ता बचा है—हाईकोर्ट में अपील करना। फिलहाल उनकी जेल की हालत को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी चिंता जताई है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects