चेन्नई के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, धोनी के कप्तान बनते ही CSK ने पकड़ी रफ्तार, समझे गणित

By अंकित सिंह | May 02, 2022

चेन्नई ने अब तक आईपीएल 2022 में 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे 6 में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि छह मुकाबलों में भी हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। फिलहाल, मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी टीम है जो प्लेऑफ की रेस से पूरी तरीके से बाहर हो चुकी है। बची हुई 9 टीमों के बीच में ही टॉप 4 की रेस है। कई ऐसी टीम भी है जो कि सुरक्षित स्थानों पर पहुंच चुकी है। जबकि कई अब भी टॉप 4 में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी भी प्ले ऑफ मैं जगह पानी का अच्छा मौका है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई ने अब तक की मजबूत टीम कही जा रही सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। इसके बाद से चेन्नई के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022: गायकवाड़ और कोंवे की रिकॉर्ड साझेदारी से चेन्नई ने सनराइजर्स को हराया, 5 हार के बाद जीत की तलाश में केकेआर

हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर चेन्नई इन 5 मुकाबलों में एक मैच भी हारती है तो उसे नुकसान उठाना पड़ सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स को 4 मई को बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला खेलना है। 8 मई को उसका मुकाबला दिल्ली से होगा। 12 मई को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत होगी। 15 मई को गुजरात टाइटंस के सामने धोनी की टीम उतरेगी जबकि 20 मई को चेन्नई राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग मैच का आखिरी मुकाबला खेलेगी। चेन्नई के लिए अच्छी बात यह भी है कि ऋतुराज गायकवाड फॉर्म में लौट चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा