अन्नाद्रमुक के चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने अन्नाद्रमुक के दो पत्ती वाले चुनाव चिन्ह पर रोक लगाने के लिए निर्वाचन आयोग को निर्देश देने से संबंधित याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी और याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मुख्य न्यायाधीश एम. एन. भंडारी और न्यायमूर्ति एन. माला की पीठ ने चेन्नई के निवासी पी.ए. जोसेफ की जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह याचिका पूरी तरह से चर्चा में आने के लिए दाखिल की गई।

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में बनी थी संजीवनी ! अब आयकर विभाग ने डोलो-650 बनाने वाली कंपनी के परिसरों में मारे छापे

याचिकाकर्ता ने अपने प्रतिवेदन में आयोग से अन्नाद्रमुक के प्रतिद्वंद्वी समूहों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और पार्टी के दो पत्ती वाले चुनाव चिन्ह पर तब तक रोक लगाने का अनुरोध किया था जब तक ई.के पलानीस्वामी और ओ. पन्नीरसेल्वम के बीच विवाद का समाधान नहीं हो जाता।

प्रमुख खबरें

MP Muslim Festival Committee ने मुस्लिम युवाओं से Garba कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की

DA केस में High Court ने Punjab Chief Secretary को भेजा अवमानना नोटिस

Modi Cabinet Decisions: छोटी कंपनियों के लिए बड़ा फैसला, 10,000 करोड़ के फंड को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Archer Ganesh Mani Ratnam ने Asian Games में जीता Gold और Bronze, अब LA 2028 पर नजर