कश्मीर में बगीचों में लहलहा रही है आलूबुखारे की फसल, रिकॉर्ड पैदावार से उत्पादकों के चेहरे खिले

By नीरज कुमार दुबे | Jul 19, 2024

कश्मीरी आलू बुखारे की गुणवत्ता और स्वाद सबसे बेहतर होता है। इस समय कश्मीर में आलू बुखारा की फसल को पेड़ों से तोड़ा जा रहा है। आलूबुखारा उत्पादक आपको इस समय एक ओर फसल को एकत्रित करते और दूसरी ओर गत्तों के डब्बों में उसकी पैकिंग करते हुए दिख जायेंगे। हम आपको बता दें कि पेड़ों से ताजे तोड़े गए आलू बुखारा को पैक कर स्थानीय और दूसरे राज्यों के बाजारों में भेजा जाता है। इस समय आलू बुखारा के बगीचे रसीले आलू बुखारे से लहलहा रहे हैं। स्थानीय लोग, श्रमिक और पर्यटक आलू बुखारे के पेड़ों की ओर खूब आकर्षित हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में