दिल्ली आग: प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का एलान, मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग की घटना में मारे गए लोगों के परिजन के लिए दो दो लाख रुपये मुआवजा राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आग में झुलसे लोगों को भी प्रति व्यक्ति 50,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने यह जो अनुग्रह राशि दी है वह कानूनी दायित्व नहीं बल्कि नैतिक दायित्व के आधार पर दी गयी है। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी