प्रधानमंत्री ने की राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता, कोविड-19 की रोकथाम में हरियाणा के प्रयासों को केंद्र ने सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2022

 चंडीगढ़  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपराज्यपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन्न के प्रसार को रोकने के लिए चर्चा की और आवश्यक दिशा - निर्देश दिए। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को स्वास्थ्य संसाधन मजबूत करने के लिए भेजी गई राशि का सही उपयोग करने पर हरियाणा की तारीफ की गई।  इसके अलावा , वैक्सीन लगाने के मामले में राष्ट्रीय औसत से अधिक प्रतिशत वाले राज्यों में हरियाणा भी शुमार है। इसी प्रकार , 15  -18 वर्ष के बीच के किशोरों को वैक्सीन लगाने के मामले में भी हरियाणा राज्य राष्ट्रीय औसत से आगे रहने वाले राज्यों में शामिल है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल , मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी ,स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉक्टर अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !