तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर विनोद कुमार को प्रधानमंत्री ने बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो पैरालंपिक की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट विनोद कुमार को रविवार को बधाई दी और कहा कि उनके परिश्रम एवं दृढ़ता की वजह से उत्कृष्ट परिणाम आया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत आनंदित है। शानदार प्रदर्शन के लिए विनोद कुमार का धन्यवाद। कांस्य पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनके परिश्रम और दृढ़ता की वजह से उत्कृष्ट परिणाम आया है।’’ बीएसएफ के 41 साल के जवान ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। तोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह तीसरा पदक है।

प्रमुख खबरें

Bada Mangal पर पढ़ें सुंदरकांड की ये पंक्तियां, Life की हर मुश्किल होगी दूर, मिलेगी Good News

उन्नाव में Agra-Lucknow Expressway पर बेकाबू होकर पलटी डबल-डेकर बस, सब-इंस्पेक्टर और कैदी समेत 6 की मौत

Chandigarh LPG Cylinder Blasts! बुराइल में एक के बाद एक कई LPG सिलेंडरों में धमाके, 1 की मौत, 6 घायल; अवैध रिफिलिंग का आरोप

Indian Stock Market | शुरुआती गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी, ब्रेंट क्रूड ₹98 के करीब, FII की खरीदारी जारी