प्रधानमंत्री का Ek Ped Maa Ke Naam अभियान जलवायु परिवर्तन को उचित जवाब है, Indore में बोले Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2024

इंदौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को उस अभियान में हिस्सा लिया, जिसका मकसद एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का उपयुक्त जवाब है। विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत देशभर में लगभग 140 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें मध्य प्रदेश में 5.5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: 46 साल बाद फिर से खोला गया Jagannath Temple का रत्न भंडार, मूल्यवान वस्तुओं की जल्द बनाई जाएगी सूची

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सुबह में कहा, “आज एक विशेष दिन है, जब इंदौरवासी 11 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मोदी जी द्वारा शुरू किए गये ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वह भी आज इंदौर (मध्य प्रदेश) के रेवती रेंज के बीएसएफ परिसर में पौधे लगाएंगे।

शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक रहा है और वृक्षारोपण को सरकार ने जन-जन की चेतना का विषय बनाया है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम से ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अकादमी के रेवती रेंज में गड्ढे खोदे गए और आज सुबह प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा भूमि पूजन किए जाने के बाद पौधे लगाने का काम शुरू हो गया। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि दोपहर तक 11 लाख में से सात लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छह जुलाई को राज्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी।

प्रमुख खबरें

जिंदा नहीं लौटेंगे...अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की हिला देने वाली धमकी

ईरान के 90 ठिकानों पर पहले बरसाए ताबड़तोड़ बम, फिर कहा- अब हो गया! ये है ट्रंप का वॉर ऑफ स्टाइल

Ram Mandir Donation Scam: अखिलेश यादव ने Trust के पुनर्गठन की मांग की, BJP पर साधा निशाना

अमेरिका-कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स से जुड़े आरोपों में चार्जशीट दाखिल