पीएम का भावुक होना दिखाता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का है कितना दर्द: हर्षवर्धन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

नयी दिल्ली। कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को याद कर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी कुछ मामलों में बेहद भावुक हैं। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘डॉक्टरों से संवाद करते समय कोविड-19 से जान गंवाने वालों को याद कर प्रधानमंत्री जिस तरह भावुक हो उठे, वो यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है।’’ हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ऐसे नेता हैं, जिन्होंने आम जनता से न केवल राजनीतिक रिश्ता विकसित किया है, बल्कि एक भावनात्मक लगाव कायम किया है। आज काशी के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनका संवाद, उनके उसी भावनात्मक लगाव को दर्शाता है।’’ रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अनेक परिवारों द्वारा उनके सदस्यों को खोने के दुख से प्रधानमंत्री भावुक हो उठे।

प्रमुख खबरें

Virat Kohli की सादगी और लगन के मुरीद हुए Jacob Duffy, वनडे सीरीज में टक्कर को तैयार

जीप पर सवार Rahul Gandhi, साथ में कई बड़े नेताओं का काफिला! Ramlila Maidan की ओर बढ़ा विपक्षी कुनबा

Siang Project: प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर अरुणाचल प्रदेश के 3 जिलों में बंद

SEBI चेयरमैन Tuhin Kanta Pandey बोले, निष्‍क्रिय कंपनियों को शेयर बाजार से बाहर करेगा नियामक