कोविड-19 टीकाकरण पर झूठ और अफवाह को सही सूचना के जरिए शिकस्त देना होगा: PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और ‘‘अब हमें’’ झूठ तथा अफवाह फैलाने वाले हर नेटवर्क को सही सूचना के जरिए परास्त कर अपना कर्तव्य पूरा करना है। गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने जा रहे एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवी और कलाकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के संगठनों ने हमेशा ही चुनौतीपूर्ण समय से निपटने में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड के समय में भी, आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। जब सरकार और प्रशासन को आपकी जरूरत होती है, तब आप स्वयंसेवी के रूप में आगे आते हैं और सहायता करते हैं। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और अब हमें अपना कर्तव्य पूरा करना है। झूठ और अफवाह फैला रहे हर नेटवर्क को हमें सही सूचना के जरिए परास्त करना होगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत महज कुछ लोगों के ऐसा कहने भर से आत्मनिर्भर नहीं बन जाएगा, बल्कि इसे युवाओं के कार्यो द्वारा हासिल करना होगा, जिसके लिए उन्हें आवश्यक कौशल से लैस होना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों समेत प्रमुख हस्तियों ने अपनी बेटियों के साथ साझा कीं तस्वीरें 

उन्होंने कहा, ‘‘आप यह कार्य तभी बेहतर तरीके से कर पाएंगे जब आपके पास आवश्यक कौशल होगा। ’’ मोदी ने कहा कि इसके महत्व को समझते हुए कौशल विकास मंत्रालय बनाया गया और अब तक 5.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का उद्देश्य भारत के युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार के नये अवसर दिलाना है। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर एक बार फिर से जोर देते हुए कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से और मजबूत होगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी