बिहार को PM की सैगात, बोले- पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है

By अंकित सिंह | Sep 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया हवाई अड्डे के नए सिविल एन्क्लेव में अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। बिहार चुनाव से पहले उनका यह दौरा महत्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी पूर्णिया में एकत्रित लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने बिहार के पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। इसके साथ ही मोदी ने बिहार में कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने बिक्रमशिला-कटेरिया के बीच 2,170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल लाइन का शिलान्यास किया, जो गंगा नदी के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज यहां 40 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के घर भी मिले हैं। इन 40 हजार परिवारों के जीवन में आज एक नई शुरुआत हुई है। धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा से पहले अपने पक्के घर में गृह प्रवेश बहुत सौभाग्य से होता है। मैं इन परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आज का ये अवसर मेरे बेघर भाई-बहनों को भरोसा देने का भी है कि एक दिन उनको भी पक्का घर मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है! हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में 4 करोड़ से ज्यादा पक्के घर बनाकर गरीबों को दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: न्यायालय सात अक्टूबर को करेगा बिहार में एसआईआर की वैधता संबंधी याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई

मोदी ने दावा किया कि अब हम 3 करोड़ नए घर बनाने का काम कर रहे हैं। जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी रुकने या थमने वाला नहीं है। पिछड़े को प्राथमिकता और गरीब की सेवा, यही मोदी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-विकसित भारत के निर्माण में इंजीनियर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं देश के सभी इंजीनियर्स को आज के दिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि NDA सरकार द्वारा इस पूरे क्षेत्र को आधुनिक हाईटेक रेल सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है। आज भी मैंने वंदे भारत, अमृत भारत पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। नई रेल लाइन का भी उद्घाटन हुआ है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल

Hindustan Zinc के बंपर नतीजे: Revenue 49% बढ़ा, कंपनी ने कमाया ₹5000 करोड़ का Profit

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला