वित्त मंत्री ने दी इमरान खान को सलाह, कहा- यूरोपीय संघ के खिलाफ नहीं देनी चाहिए थी सार्वजनिक प्रतिक्रिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तरीन ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को यूरोपीय संघ (ईयू) के खिलाफ सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। खान ने ईयू के उस ‘‘बयान’’ को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी जिसमें पाकिस्तान को यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस की निंदा करने के लिए कहा गया था। तरीन ने मीडिया से कहा, ‘‘उन्होंने (खान) सिर्फ सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के दूतों को पाकिस्तान को यह नहीं बताना चाहिए कि उसे क्या करना है और खान को पाकिस्तान की प्रतिष्ठा की रक्षा करने का अधिकार है। हालांकि, मंत्री ने इस विचार को खारिज कर दिया कि यूरोपीय संघ की सार्वजनिक रूप से निंदा किये जाने से पाकिस्तान के साथ संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Zimbabwe T20: कप्तान Shreyas Iyer को पहली जीत का इंतजार, युवा टीम की अग्निपरीक्षा

क्या प्रदर्शन में अपनी पहचान छिपा सिविल ड्रेस में तैनात हो सकते हैं पुलिसकर्मी, SC के फैसले और कानून में Police Identity पर क्या है नियम?

Chaturmas 2026: Devshayani Ekadashi से शुरू हो रहा Chaturmas, जानें 4 महीनों तक क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान