पाक में PM बदलते रहते हैं, लेकिन कश्मीर राग अलापना नहीं होता बंद, इमरान से आगे निकलने की होड़ में शहबाज

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2022

पिछले 75 साल से कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का मुद्दा बना हुआ है। कश्मीर को लेकर पाकिस्तान भारत पर 4 बार हमले कर चुका है। वहां प्रधानमंत्री बदलते रहते हैं लेकिन कश्मीर का राग जो भी प्रधानमंत्री बनता है सबसे पहले उसकी जुबान पर यही राग चढ़ता है। नए नवेले पीएम शहबाज शरीफ भी इससे अछूते नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे को लेकर पाकिस्तान तिलमिला गया है और एक बार फिर से कश्मीर राग अलाप रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्वीट किया है। शरीफ ने पीएम मोदी के चिनाब नदी पर रतले क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखने पर नाराजगी जताई है। 

इसे भी पढ़ें: चीन के BRI की काट तैयार, भारत के TDC फंड से उड़ जाएंगे ड्रैगन के होश

शहबाज का कश्मीर राग 

शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा और जलविद्युत परियोजना की आधारशिला रखना सिंधु जल संधि का उल्लंघन है। जम्मू और कश्मीर में सामान्य हालात होने का झूठा दिखावा किया जा रहा है। हम कश्मीरियों के साथ खड़े हैं क्योंकि उन्होंने यात्रा को अस्वीकार कर दिया और काला दिवस मनाया है। 

पीएम बनते ही कश्मीर मुद्दा छेड़ा 

भले ही इमरान खान को पीएम की कुर्सी से हटा दिया गया है। भले ही उनकी जगह शहबाज शरीफ नए पीएम बन गए हैं। लेकिन पाकिस्तान का कश्मीर राग नहीं छूटा है। शहबाज ने भी पीएम बनते ही कश्मीर का मुद्दा छेड़ दिया था। उन्होंने कहा था कि कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं होने तक भारत के साथ संबंध सामान्य नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान सरकार से अमेरिकी शख्सियतों की अपील, भारत के साथ संबंधों में सुधार करें

पीएम मोदी को लिखे पत्र में भी जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई पत्र के जवाब में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच सार्थक बातचीत और जम्मू कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के जरिए दोनों देशों के लोगों और क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास प्राप्त किया जा सकता है। 

पीएम मोदी और कश्मीर है फेवरेट टॉपिक

शहबाज शरीफ कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगलते आए हैं। शहबाज ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ भी कई विवादित बयान दिए थे। शहबाज शरीफ ने एक बार कहा था कि मोदी सरकार कश्मीर में अत्याचार कर रही है। एक बयान में तो शहबाज शरीफ ने यहां तक कह दिया था कि भारत जब भी जी 20 देशों की बैठक में जाता है तो मेरे दिल में तीर लग जाता है। शहबाज ने कहा था कि मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकता कि पीएम मोदी जी 20 बैठक में जाते हैं और हम खड़े-खड़े तमाशा देखते हैं। 

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया