7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, कहा- वैश्विक महामारी के दौरान योग उम्मीद की किरण बना रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोविड-19 का मुकाबला कर रहा है, तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था। हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो वर्ष से दुनिया भर के देशों में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हो लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 का संक्रमण अन्य प्रदेशों के अपेक्षा कम, टीकाकरण के बाद भी प्रोटोकॉल का पालन करें

उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि यह योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने संयुक्त राष्ट्र, विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।’’ प्रधानमंत्री ने इस मौके पर योग संबंधी एक ऐप शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘अब विश्व को ‘एम-योग’ ऐप की शक्ति मिलने जा रही है। इस ऐप पर योग संबंधी सामान्य नियमों के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई वीडियो दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल