कोरोना काल में PM मोदी का सातवां संबोधन, कहा- लॉकडाउन हटा, कोरोना बाकी है

By अभिनय आकाश | Oct 20, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आज सातवीं बार देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कोरोना के खिलाफ जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम सभी भारतीयों ने एक बहुत लंबा सफर तय किया है। समय के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी धीरे-धीरे तेजी नजर आ रही है। हम में से अधिकांश लोग, अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए, फिर से जीवन को गति देने के लिए, रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं। त्योहारों के इस मौसम में बाजारों में भी रौनक धीरे-धीरे लौट रही है। हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है।

वैक्सीन पर क्या कहा 

 पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए  जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं। कोरोना की वैक्सीन जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है। 

ट्वीट कर दी थी जानकारी

प्रधानमंत्री ने सुबह ट्वीट कर देश के नाम अपने संबोधन की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें’। कोरोना संकट के दौर में सातवां संबोधन 

भारत समते पूरे विश्व कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है। पीएम मोदी ने कोरोना काल में इससे पहले छह बार देश को संबोधित किया। . कोरोना काल में पीएम मोदी ने सबसे पहले 19 मार्च को देश को संबोधित किया था। उस वक्त उन्होंने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था।  इसके बाद 25 मार्च को  लॉकडाउन 1.0 (21 दिन) 25 मार्च से 14 अप्रैल, लॉकडाउन 2.0 (19 दिन) 15 अप्रैल से 3 मई, लॉकडाउन 3.0 (14 दिन), 4 मई से 17 मई की घोषणा की थी। 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter