PM मोदी ने राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज नीति लॉन्च की, बोले- 10 हजार करोड़ का आएगा निवेश

By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात इन्वेस्टर समिट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज नीति लॉन्च की। उन्होंने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आज का ये कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के बड़े लक्ष्यों को सिद्ध करने की दिशा में एक और कदम है। आज देश राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल स्क्रैपेज नीति को लॉन्च कर रहा है, ये भारत की मोबिलिटी को नई पहचान देने वाला है। 

उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी देश में 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश लाएगी और हजारों रोजगार का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि हम आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने वाले है। यहां से देश के लिए अगल 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है। आने वाले इन सालों में हमारे काम करने के तरीके, रोजगार के जीवन में अनेक परिवर्तन होने वाले हैं। जिस तरह से तकनीक बदल रही है। हमारी लाइफस्टाइल हो या फिर अर्थव्यवस्था दोनों में ही बहुत बदलाव होगा।उन्होंने कहा कि आज एक तरफ भारत डीप ओशन मिशन के माध्यम से नई संभावनाओं को तलाश रहा है, तो वहीं सर्कुलर इकॉनॉमी को भी प्रोत्साहित कर रहा है। कोशिश ये है कि विकास को हम टिकाऊ बनाएं, पर्यावरण के अनुकूल बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किए है : मुकेश 

पीएम मोदी ने कहा कि इस पॉलिसी से सामान्य परिवारों को हर प्रकार से बहुत लाभ होगा। सबसे पहला लाभ ये होगा कि पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर एक सर्टिफिकेट मिलेगा। ये सर्टिफिकेट जिसके पास होगा उसे नई गाड़ी की खरीद पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। इसके साथ ही उसे रोड टैक्स में भी कुछ छूट दी जाएगी। दूसरा लाभ ये होगा कि पुरानी गाड़ी की मैंटेनेंस कॉस्ट, रिपेयर कॉस्ट, ईंधन दक्षता, इसमें भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि तीसरा लाभ सीधा जीवन से जुड़ा है। पुरानी गाड़ियों, पुरानी टेक्नॉलॉजी के कारण रोड एक्सीडेंट का खतरा बहुत अधिक रहता है, जिससे मुक्ति मिलेगी। चौथा, इससे हमारे स्वास्थ्य प्रदूषण के कारण जो असर पड़ता है, उसमें भी कमी आएगी।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव