श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन संघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 118वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मोदी ने मुखर्जी को महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक करार दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ''महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’’ मोदी ने मुखर्जी पर एक वीडियो भी साझा किया। भारतीय जन संघ नेता का जन्म आज छह जुलाई 1901 को हुआ था।

प्रमुख खबरें

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा