Lok Sabha elections 2024: 'अंबानी-अडानी के लिए जी रहे पीएम मोदी और अमित शाह, देश के लिए नहीं', खड़गे का बड़ा वार

By अंकित सिंह | Apr 24, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर दशकों पहले स्थापित राज्य के स्वामित्व वाले कारखानों को अंबानी और अडानी को बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी को गांधी परिवार को दोष देने के बजाय उनसे लूटा गया धन वापस लेने की भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि 1989 के बाद से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री नहीं रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मोदी कहते हैं कि गांधी परिवार ने देश को लूटा। आप प्रधानमंत्री हैं, लूटा हुआ पैसा बरामद करें। 

खड़गे ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर उनकी आलोचना की कि कांग्रेस लोगों की मेहनत की कमाई और कीमती सामान 'घुसपैठियों' और 'जिनके अधिक बच्चे हैं' उन्हें देने की योजना बना रही है, और सत्ता में आने पर 'माताओं और बहनों का सोना' चुरा लेगी। खड़गे ने कहा कि मोदी कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वे आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे। वह किस तरह के पीएम हैं? उन्हें शर्म आनी चाहिए। हमने इस देश पर 55 साल तक राज किया। हमने किससे छीनकर दूसरों को दिया?

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू का कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी में हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस के घोषणापत्र को आजादी से पहले की मुस्लिम लीग की छाप बताने पर मोदी पर हमला बोला. उन्होंने जानना चाहा कि क्या यह मुस्लिम लीग थी जब कांग्रेस ने युवाओं को 30 लाख नौकरियां, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, छात्रवृत्ति और एससी/एसटी युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए बैकलॉग भरने का वादा किया था।

प्रमुख खबरें

North India Weather Alert | दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई