जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से PM मोदी ने की मुलाकात, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

By अनुराग गुप्ता | May 02, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से मुलाकात की। आपको बता दें कि ओलाफ़ स्कोल्ज़ के चांसलर बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उनके साथ यह पहली मुलाकात है। इस दौरान ओलाफ़ स्कोल्ज़ ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने प्रधानमंत्री मोदी का जर्मनी के चांसलर के साथ मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और ओलाफ़ स्कोल्ज़ छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श (आईजीसी) बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। यूरोप की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक बयान में कहा था कि बर्लिन की उनकी यात्रा चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से बातचीत का अवसर प्रदान करेगी जिनसे उन्होंने पिछले वर्ष जी20 में मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: अपने तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर बर्लिन पहुंचे PM मोदी 

उन्होंने कहा था कि हम छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श (आईजीसी) की सह अध्यक्षता करेंगे, यह एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसे भारत केवल जर्मनी के साथ करता है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान