प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति नायडू ने तेलंगाना स्थापना दिवस की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बुधवार को बधाई दी और कहा कि यह राज्य अनूठी संस्कृति और मेहनती लोगों से समृद्ध है जिन्होंने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना को 2014 में इसी दिन राज्य का दर्जा दिया गया था। मोदी ने ट्वीट किया, “राज्य के स्थापना दिवस पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं। राज्य अनूठी संस्कृति और मेहनतकश लोगों से धन्य है जिन्होंने कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है। तेलंगाना के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य एवं कुशलता की प्रार्थना करता हूं।”

प्रमुख खबरें

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt