प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील, योग दिवस को सफल बनाएं और योग की लोकप्रियता को और बढ़ाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। रक्षा सेवाओं में भर्ती की नयी ‘‘अग्निपथ योजना’’ के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों से ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ को सफल बनाने की अपील की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कल यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार यह आयोजन ‘मानवता के लिए योग’ की थीम के तहत होगा। आइए, हम सब मिलकर इसे सफल बनाएं एवं योग की लोकप्रियता को और बढ़ाएं।’’ प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में किया।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन