By अभिनय आकाश | Dec 15, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जॉर्डन के दो दिवसीय दौरे के लिए अम्मान पहुंचे, जो उनके तीन देशों के दौरे की शुरुआत है। जॉर्डन पहुंचने पर उनका स्वागत जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने किया।जॉर्डन का यह दौरा किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रहा है और इसका उद्देश्य भारत और जॉर्डन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी बहुदेशीय वार्ता शुरू करने के लिए सोमवार को ही नई दिल्ली से रवाना हुए थे।15 से 16 दिसंबर तक अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के साथ भारत-जॉर्डन संबंधों की समग्र समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श करेंगे।
अदीस अबाबा में उनके इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करने की उम्मीद है। अदीस अबाबा में अफ्रीकी संघ का मुख्यालय भी स्थित है।इथियोपिया यात्रा के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा कर रहा हूँ। अदीस अबाबा अफ्रीकी संघ का मुख्यालय भी है। 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान, अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। अदीस अबाबा में, मैं महामहिम डॉ. अबी अहमद अली के साथ विस्तृत चर्चा करूँगा और वहाँ रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलने का अवसर भी प्राप्त करूँगा।