साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, हवाई अड्डे पर स्वागत के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस को दिया धन्यवाद

By अंकित सिंह | Jun 15, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साइप्रस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे, जहां वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के साथ बातचीत करेंगे। मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे, जहां वह कनाडा और क्रोएशिया भी जाएंगे। यह दो दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा है। मोदी ने एक्स पर लिखा कि साइप्रस पहुँच गया हूँ। हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत करने के विशेष सम्मान के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस का आभार। यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी, विशेष रूप से व्यापार, निवेश और अन्य क्षेत्रों में।

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Modi के 11 साल में Middle Class की गाड़ी बीच में ही अटकी रही या कुछ आगे बढ़ी?

मोदी ने कहा कि तीन देशों की उनकी यात्रा सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को उनके दृढ़ समर्थन के लिए भागीदार देशों को धन्यवाद देने तथा सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक समझ को प्रेरित करने का अवसर भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कनाडा में होने वाला आगामी जी-7 शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए मंच प्रदान करेगा। वह तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी