By अभिनय आकाश | Mar 07, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे 'जन औषधि दिवस' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की लाभार्थी के साथ बात की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मध्यम वर्ग की आमदनी का बड़ा हिस्सा दवाओं पर खर्त होता है। यदि दवाएं सस्ती हों तो सभी को लाभ होगा। इसलिए मध्यम वर्ग इसको आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद हैं।
बता दें कि जेनेरिक दवाओं के उपयोग और जन औषधि परियोजना के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 1 मार्च से पूरे देश में जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह में, जन औषधि संकल्प यात्रा, मातृ शक्ति सम्मान, जन औषधि बाल मित्र, जन औषधि जन जागरण अभियान, आओ जन औषधि मित्र बने और जन औषधि जन आरोग्य मेला जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।