मिस्र का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले नेता बने PM Modi, इन्हें भी मिल चुका है पुरस्कार

By रितिका कमठान | Jun 25, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राजनयिक दौरे पर थे, जहां दौरे के दूसरे दिन वो भारत आने के लिए रवाना हो चुके है। इस दौरान राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र का सबसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नाइल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी को किसी मुल्क का दिया गया ये 13वां खास पुरस्कार है।

गौरतलब है कि मिस्र की ओर से ये सम्मान अब तक कुछ राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमरों, उपराष्ट्रपतियों को दिया जा चुका है। जिन लोगों को ये पुरस्कार वितरित किया गया है उन्होंने मिस्र या मानवता के लिए अमूल्य सेवाएं दी है। बता दें कि मिस्र की ओर से मिलने वाला ये पुरस्कार आमतौर पर एक शुद्ध सोने के हार की तरह होता है, जिसमें तीन वर्गाकार सोने के टुकड़े होते है। इन्हें फिरोजा और माणिक से सजाया जाता है और ये सभी एक दूसरे से ईकाई के साथ जुड़े होते है।

मिस्र के इस पुरस्कार में हर ईकाई का खात मतलब होता है।  पहली इकाई राज्य को बुराइयों से बचाने पर आधारित होती है। दूसरी में नील नदी द्वारा लाई गई समृद्धि और खुशी से प्रेरित होता है। तीसरी ईकाई धन होता है। इसके अलावा इसमें हेक्सागेनल पेडेंट होता है, जिसमें नील नदी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक चिन्ह होता है। जो उत्तर और दक्षिण को साथ लाने का काम करता है।

बता दें कि ये सम्मान अब तक 12 राजकीय लोगों को मिला है, जिसमें पापुआ न्यू गिनी, फिजी, पलाऊ गणराज्य, भूटान, अमेरिका, बहरीन, मालदीव, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, फिलिस्तीन, अफगानिस्तान, साऊदी अरब शामिल है। 

प्रमुख खबरें

2020 Delhi Riots Case | नेता बच गए या याचिका में दम नहीं था? 2020 दिल्ली दंगों में हेट स्पीच की FIR मांग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला!

Orient Cables के Share की बाजार में मजबूत शुरुआत, 65 प्रतिशत प्रीमियम पर Listing

पाकिस्तानियों से ज्यादा लंबी जिंदगी जीते हैं भारतीय, मगर Indians से भी ज्यादा जीते हैं Bangladeshis: WHO

Amroha में NH-9 पर बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ीं, 2 यात्रियों की जान गई