दबाव कितना भी हो, झेलने की ताकत बढ़ाता जाएगा भारत, ट्रैरिफ पर तनाव के बीच पीएम मोदी का बड़ा संदेश

By अंकित सिंह | Aug 25, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक सूक्ष्म संदेश देते हुए कहा कि उनकी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों को कोई नुकसान नहीं होने देगी। भारत पर 50% टैरिफ लगाने वाले अमेरिका का नाम लिए बिना, प्रधानमंत्री ने दुनिया में आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित राजनीति की ओर इशारा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दुनिया में आर्थिक स्वार्थ से प्रेरित राजनीति किस प्रकार हो रही है, यह आप सभी देख रहे हैं। अहमदाबाद की इस धरती से, मैं अपने छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, किसानों और पशुपालकों से कहना चाहता हूँ। मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है। 

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार शहर में रहने वाले गरीबों को सम्मान का जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों के नए घर इसका एक साक्षात उदाहरण बने हैं। इस बार नवरात्रि और दिपावली पर इन घरों में रहने वालों की खुशी और ज्यादा होगी। इसके साथ पूज्य बापू को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में  बापू के साबरमती आश्रम का नवीनीकरण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे श्रमिक परिवारों को बेहतर जीवन मिले, ये हमारा मिशन रहा है। इसलिए कई साल पहले हमने गुजरात में झुग्गी वालों के लिए पक्की गेटेड सोसायटी बनाने का बीड़ा उठाया। बीते सालों में गुजरात में झुग्गियों की जगह मकान बनाने के ऐसे अनेक प्रोजेक्ट पूरे किए गए हैं और ये अभियान लगातार जारी है। 

इसे भी पढ़ें: Trump नहीं मोदी ही रुकवा सकते हैं युद्ध, पुतिन के साथ जेलेंस्की को भी भरोसा, आने वाले हैं भारत

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा, मोदी उसको पूजता है। मैंने इस बार लाल किले से कहा था कि पिछड़ों को प्राथमिकता हमारा मिशन है। हमारा निरंतर प्रयास है कि neo-middle class और middle class, दोनों को सशक्त करें। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार GST में भी Reform करने जा रही है। इस बार की दिवाली पर व्यापारी वर्ग हो या फिर हमारे बाकी परिवारजन.... सबको खुशियों का Double Bonus मिलेगा। उन्होंने कहा कि ये त्योहारों का मौसम है। अब नवरात्रि, विजयादशमी, धनतेरस, दिपावली... ये सभी त्योहार आ रहे हैं। ये हमारे संस्कृति के उत्सव तो हैं ही... ये आत्मनिर्भरता के भी उत्सव होने चाहिए। इसलिए मैं आपसे एक बार फिर अपनी आग्रह दोहराना चाहता हूं कि हमें जीवन के अंदर एक मंत्र बनाना है कि हम जो भी खरीदेंगे 'मेड इन इंडिया' होगा, स्वदेशी होगा।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी