PM मोदी संग जो बाइडेन की बैठक, US के राष्ट्रपति बोले- हम एक नया अध्याय देख रहे हैं

By अनुराग गुप्ता | Sep 24, 2021

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। जिसमें कोरोना, अफगानिस्तान, जलवायु परिवर्तन समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं।

इस प्लेनेट के हम ट्रस्टी हैं

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये दशक उस ट्रस्टीशिप के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, महात्मा गांधी हमेशा इस बात की वकालत करते थे कि इस प्लेनेट के हम ट्रस्टी हैं। ये ट्रस्टीशिप की भावना भी भारत और अमेरिका के बीच के संबंधों में बहुत अहमियत रखेगी।

बाइडेन ने हर क्षेत्र में की यूनिक पहल

प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडेन से कहा कि आपने पदभार संभालने का बाद कोविड हो, जलवायु परिवर्तन हो या क्वाड हो, हर क्षेत्र में एक यूनिक पहल की है जो आने वाले दिनों में बहुत बड़ा प्रभाव पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज की हमारी बातचीत में भी इन सभी मुद्दों पर हम विस्तार से विचार विमर्श कर सकते हैं। हम कैसे साथ चल सकते हैं, दुनिया के लिए भी हम क्या अच्छा कर सकते हैं, इसपर हम आज सार्थक चर्चा करेंगे।

वहीं जो बाइडेन ने बातचीत में कहा कि हम भारत-अमेरिका संबंधों में एक नया अध्याय देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मोदी और मैं इस बारे में बातचीत करने जा रहे हैं कि हम कोविड-19 से निपटने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्या कर सकते हैं।

मुलाकात से पहले क्या बोले बाइडेन ?

इस मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया कि मैं एक द्विपक्षीय बैठक के लिए व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी कर रहा हूं। मैं भारत के साथ बेहतर संबंध के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस बैठक में कोरोना, जलवायु परिवर्तन, स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर चर्चा होगी।

जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं की कई बार फोन पर बातचीत हुई है लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर जो बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली मुलाकात है। हालांकि दोनों नेताओं ने कई डिजिटल शिखर सम्मेलनों में भी हिस्सा लिया है। इनमें मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आयोजित क्वाड बैठक भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए