Budget 2025 को PM Modi ने बताया जनता का बजट, बोले- निवेश, उपभोग और विकास को मिलेगा बढ़ावा

By अंकित सिंह | Feb 01, 2025

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की है। मोदी ने इसे देश की आकांक्षाओं का बजट बताया है। मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने युवाओं के लिए कई सेक्टर खोले हैं। विकसित भारत के मिशन को आम नागरिक चलाने वाला है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों के लिहाज से इस बजट में कई अहम कदम उठाए गए हैं। परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऐतिहासिक है। इससे देश के विकास में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी का बड़ा योगदान सुनिश्चित होगा। मोदी ने कहा कि आज देश 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए 'ज्ञान भारत मिशन' को शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Budget 2025| वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये किया गया: सीतारमण

नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे का दर्जा मिलने से देश में बड़े जहाजों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह आत्मनिर्भर पहल को गति देगा। जहाज निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है जो रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, देश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास को कई गुणा बढ़ाने वाला है, निवेश, उपभोग और विकास को बढ़ावा देगा। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई

Solex Energy का बड़ा प्लान: 2027-28 तक 4,500 करोड़ रुपये Revenue का लक्ष्य

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश

Asian Games 2026 Hockey में 18 सितंबर से शुरू होंगे मुकाबले, Japan में भिड़ेंगी 12 टीमें