वेंटिलेटर पर हैं Sharda Sinha, पीएम मोदी ने बेटे अंशुमन के पास फोन कर जाना लोक गायिका का हालचाल

By एकता | Nov 05, 2024

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया गया है। गायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी है। अंशुमन ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके पास फोन आया था। पीएम मोदी ने उनसे उनकी मां का हाल जाना और संयम बनाए रखने को कहा।

बता दें, शारदा बीते सात सालों से मल्टीपल मायलोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) से जूझ रही हैं। हाल ही में तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें प्राइवेट वार्ड में रखा गया था, लेकिन उनकी नाजुक हालात को देखते हुए अब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

प्रमुख खबरें

खुदा की नमाज के दौरान मस्जिद में लोगों के उड़े चिथड़े... आत्मघाती धमाका, 21 लोगों की मौत, खून और चीखों से थर्राया कोहाट

DUSU Election Result: 2000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बीच वोटों की गिनती शुरू

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे