Andhra Pradesh के उपमुख्यमंत्री Pawan Kalyan की सफल Surgery, PM Modi ने खुद फोन कर जाना हाल

By एकता | Apr 19, 2026

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद शनिवार को उनकी सर्जरी की गई। शुक्रवार को प्रशासनिक बैठक के दौरान उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय लिया। एमआरआई और अन्य मेडिकल जांचों के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। फिलहाल पवन कल्याण स्थिर हैं और डॉक्टरों ने उन्हें काम पर लौटने से पहले एक सप्ताह तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें: 'Nari Shakti की उड़ान को रोका गया', Women's reservation Bill पर PM मोदी बोले- विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी

नागेंद्र बाबू ने दिया स्वास्थ्य अपडेट

पवन कल्याण के भाई और नेता नागेंद्र बाबू ने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि सर्जरी सफल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि पवन कल्याण सुरक्षित हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों से सकारात्मक रहने की अपील की और कहा कि पवन कल्याण जल्द ही नई ऊर्जा के साथ वापसी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: West Asia में बढ़ते तनाव पर High Level Meeting, राजनाथ सिंह ने बनाई Risk Management की रणनीति

सर्जरी से पहले तक थे सक्रिय

पवन कल्याण अपनी बीमारी के बावजूद शनिवार सुबह तक काम को लेकर सक्रिय थे। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और विपक्ष पर निशाना साधा था। अभी सभी प्रशंसक उनके आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश