पटनायक के किले में सेंध लगाने की कोशिश, ओडिशा में PM का बंपर प्रचार

By अभिनय आकाश | Apr 16, 2019

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भुवनेश्वर में रोडशो किया। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही प्रधानमंत्री को देखने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राजधानी मोदी-मोदी के नारे से गूंजती रही। एक तरफ जहां लोगों से एयरपोर्ट से बरमुंडा सभास्थल तक मार्ग लोगों से अटा रहा, वहीं दूसरी तरफ विभिन्न इमारतों पर खड़े होकर लोग मोदी की एक झलक पाने को आतुर दिखे। रोड शो में प्रधानमंत्री पर लोग फूलों की बारिश करते दिखे। 

इसके बाद प्नधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये नया हिंदुस्तान है, जो घर में घुसकर मारता है। अपनों के खून के एक-एक कतरे का उसी समय हिसाब पूरा करता है। मैं बहिखाता नहीं रखता हूं कि हिसाब लिख लूं। अपनों के खून के सूखने से पहले बदला लिया जाता है। इस दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमारी आस्था को, हमारी परंपरा को तबाह करने की गहरी साजिश रची है, ये साजिश थी देश के हिंदुओं को आतंक से जोड़ने की। 2004 से 2014 तक रिमोट कंट्रोल वाली कांग्रेस ने ऐसा माहौल बना दिया था कि अपनी संस्कृति और परंपरा की बात करना गुनाह बन गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या 20 साल में ओडिशा का जितना विकास होना चाहिए था वो हुआ क्या ? राजधानी के तौर पर भुवनेश्वर का जितना विकास होना चाहिए था वो हुआ क्या ? मोदी ने कहा मैं आपसे कहना चाहता हूं कि अब 5 साल भाजपा की सरकार को मौका दीजिए। अगर पांच में इतने बड़े हिंदुस्तान को बदला जा सकता है, तो ओडिशा को कहां से कहां तक पहुंचाया जा सकता है।

 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान