PM मोदी ने देश बदला, अब दिल्ली बदलनी है: अमित शाह

By अंकित सिंह | Jan 24, 2020

दिल्ली के करावल नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अरव्ंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक ओर आम आदमी पार्टी की सरकार है जिन्होंने बड़े-बड़े वादे करके, दिल्ली में 5 साल तक शासन किया और दिल्ली को आगे ले जाने की जगह पीछे ले जाने का काम किया है। केजरीवाल आज पुराने वादे याद नहीं करते हैं। वो जब भी आएं तो उन्हें पूछना कि नए स्कूल बनाने थे वो कहां हैं। 700 से ज्यादा स्कूलों में प्रधानाचार्य नहीं हैं। कई स्कूलों में विज्ञान संकाय नहीं है। स्कूलों में 19,000 शिक्षकों की कमी है। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे। क्या सब जगह सीसीटीवी लगे हैं? 5,000 बसें खरीदने की बात कही थी। लेकिन सिर्फ 300 बसें खरीदकर मीडिया में खबर दे दी। अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने का वादा किया था, एक भी कर्मचारी को स्थाई नहीं किया। 

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया था। किसी में 370 को हटाने की हिम्मत नहीं थी। भाजपा कार्यकर्ता तो शुरुआत से नारा लगाते हैं कि “जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है।“ नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को उखाड़कर फेंक दिया। 500 साल से सभी भारतीय चाहते थे कि जहां प्रभु श्रीराम जी का जन्म हुआ था वहां राम मंदिर बने। जब भी कोर्ट में केस चलता था तो कांग्रेस के वकील कपिल सिब्बल केस चलने नहीं देते थे। एक बार आपने फिर से मोदी जी की सरकार बना दी। सुप्रीम कोर्ट में केस आया, केस चला और पांचों जजों ने कह दिया कि उसी स्थान पर मंदिर बनेंगे, जहां प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ है। JNU में भारत विरोधी नारे लगाये, तो मोदी जी ने उन्हें जेल में डाल दिया। अब उनको सजा कराने के लिए दिल्ली सरकार की परमिशन चाहिए, लेकिन वो नहीं दे रहे। अगर केजरीवाल जी वोट मांगने आएं तो उन्हें कहना कि पहले टुकड़े-टुकड़े गैंग को सजा दिलवाने की परमिशन दीजिए। ये लोग दिल्ली में दंगे करवाने वाले लोग हैं, इनके नेतृत्व में दिल्ली सुरक्षित नहीं रह सकती। दिल्ली को सुरक्षित करना है तो नरेन्द्र मोदी जी का हाथ मजबूत करना पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Janaki Stotram के हैं चमत्कारिक Benefits, पाठ से मिलेगा अखंड सौभाग्य और Life में Success

Twisha Sharma Death | 30 हजार का इनामी पति समर्थ सिंह भोपाल लाया गया, रिमांड की अपील करेगी पुलिस, AIIMS की टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

Prabhasakshi NewsRoom: Punjab में AAP ने Rajya Sabha सीटों का सौदा किया, सारा माल लाला तक पहुँचाया गयाः Harbhajan Singh

Cooler में मटका रखने से मिलेगी AC जैसी ठंडक? जानें इस Viral Hack का पूरा Fact Check